BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; मुल्कराज होटल के बाहर मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तोरवा थाना क्षेत्र में स्थित मुल्कराज होटल के बाहर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस के अनुसार, 14 अप्रैल 2026 की रात करीब 12:15 बजे मुल्कराज होटल के सामने मोटरसाइकिल गिराने की बात को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद थाना तोरवा में अपराध क्रमांक 192/2026 के तहत धारा 296, 351(3), 115(2), 3(5) BNS में मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों—प्रवीण रजक उर्फ दारा (27 वर्ष) निवासी हेमुनगर और सुमित कुर्मी (23 वर्ष) निवासी बाम्बे आवास, हेमुनगर—को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी करते हुए धारा 170, 126, 135 BNSS के तहत इस्तगाशा तैयार कर उनका आपराधिक रिकॉर्ड संलग्न करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश किया है। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की मारपीट और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के...