BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

अवैध महुआ शराब पर चकरभाठा पुलिस का बड़ा एक्शन, 425 लीटर जब्त!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना चकरभाठा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 425 लीटर कच्ची महुआ शराब और शराब बनाने के उपकरण जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 93 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान 16 अप्रैल 2026 को ग्राम पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वर्मा मोहल्ला, वार्ड क्रमांक 09 चकरभाठा में कुछ लोग बड़ी मात्रा में हाथ भट्टी से महुआ शराब बनाकर बिक्री कर रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आरोपी रवि वर्मा के पास से 155 लीटर, बंटी वर्मा के पास से 135 लीटर और रानी वर्मा के पास से 135 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। इसके अलावा 4 एल्यूमीनियम डेचकी, 2 चूल्हा और 2 सिलेंडर भी जब्त किए गए। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास शराब रखने और बनाने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं था। इस पर तीनों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। बाद में उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। चकरभाठा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि क्षेत्र में किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी थाना या डायल 112 पर दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त!