BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; हरदाडीह में बीट चौपाल: पुलिस ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद; नशा मुक्ति और साइबर जागरूकता पर दिया जोर, समस्याएं सुनकर मौके पर किया जा रहा समाधान!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरदाडीह में पुलिस द्वारा बीट चौपाल का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य आम जनता और पुलिस के बीच सीधा संवाद स्थापित करना तथा ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करना है। उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में जिले में बीट प्रणाली लागू की गई है। इसी क्रम में एसडीओपी मस्तूरी श्री लालचंद मोहले, थाना प्रभारी सीपत एवं पुलिस स्टाफ ने ग्राम हरदाडीह पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। चौपाल के दौरान पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव, यातायात नियमों के पालन और साइबर फ्रॉड से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही, घरों और दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए प्रोत्साहित किया गया, ताकि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो सके। पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की कि गांव में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के आने की सूचना तत्काल बीट प्रभारी या बीट आरक्षकों को दें। इससे अपराधों पर नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में लागू की गई बीट व्यवस्था को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है और इसके अच्छे परिणाम भी सामने आ रहे हैं। भविष्य में इस प्रणाली को और सशक्त बनाकर पूरे जिले में प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा, जिससे आम जनता के सहयोग से अपराधों में कमी लाई जा सके।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के...