BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; शिक्षा विभाग में लाखों का गबन: फरार कर्मचारी गिरफ्तार, दूसरा आरोपी अब भी फरार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कोटा थाना पुलिस ने शिक्षा विभाग में करोड़ों की शासकीय राशि के गबन के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एक अन्य आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी नरेंद्र प्रसाद मिश्रा की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया। शिकायत में बताया गया कि विकासखंड कोटा में पदस्थ लेखपाल/सहायक ग्रेड-02 नवल सिंह पैकरा और कर्मचारी देवेंद्र कुमार पालके ने शासकीय पद पर रहते हुए वेतन में कूट रचना कर बड़ी राशि का गबन किया। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने सितंबर 2024 से फरवरी 2025 तक 25,04,422 रुपये तथा मार्च 2025 से नवंबर 2025 तक 4,57,800 रुपये, कुल मिलाकर 29,62,222 रुपये का अवैध आहरण किया। इस पर थाना कोटा में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। साइबर सेल की मदद से लगातार लोकेशन ट्रैक कर पुलिस ने आरोपी देवेंद्र कुमार पालके (38 वर्ष), निवासी धरमपुरा, करगी रोड कोटा को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं, मामले का मुख्य आरोपी नवल सिंह पैकरा अभी भी फरार है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। इस कार्रवाई में निरीक्षक नरेश चौहान, प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव और आरक्षक धर्मेंद्र साहू की विशेष भूमिका रही।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....