ChhattisgarhRaftaar News Cg

वेदांता पावर प्लांट में भीषण बॉयलर विस्फोट: 20 श्रमिकों की मौत…15 घायल, लापरवाही के आरोप में कंपनी निदेशक समेत जिम्मेदार अधिकारियों पर FIR, जांच के लिए विशेष टीम गठित!

सक्ति: (प्रांशु क्षत्रिय) डभरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में 14 अप्रैल को हुए भीषण बॉयलर विस्फोट ने बड़ा हादसा खड़ा कर दिया। इस दुर्घटना में अब तक 20 श्रमिकों की मौत हो चुकी है, जबकि 15 अन्य घायल श्रमिकों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 2:33 बजे प्लांट के बॉयलर-01 में अचानक जोरदार विस्फोट हुआ। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया। घायलों को रायगढ़ के मेडिकल कॉलेज अस्पताल, अपेक्स अस्पताल, मेट्रो अस्पताल समेत अन्य चिकित्सा केंद्रों में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक तकनीकी जांच में सामने आया है कि बॉयलर फर्नेस के भीतर अत्यधिक ईंधन जमा होने से दबाव बढ़ गया, जिससे विस्फोट हुआ। दबाव के कारण बॉयलर का निचला पाइप अपनी स्थिति से हट गया और यह भीषण हादसा घटित हुआ। एफएसएल की रिपोर्ट में भी इस कारण की पुष्टि की गई है। जांच में यह भी पाया गया कि वेदांता कंपनी और एनजीएसएल द्वारा मशीनों के रख-रखाव और संचालन में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया गया। उपकरणों की देखरेख में लापरवाही और संचालन में उपेक्षा के चलते यह दुर्घटना हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देश पर कंपनी के निदेशक अनिल अग्रवाल, प्रबंधक देवेंद्र पटेल सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ थाना डभरा में अपराध क्रमांक 119/2026 के तहत धारा 106(1), 289, 3(5) बीएनएस में FIR दर्ज कर ली गई है। प्रकरण की विस्तृत जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई है। टीम में एसडीओपी सुमित गुप्ता, फोरेंसिक अधिकारी सृष्टि सिंह और थाना प्रभारी राजेश पटेल शामिल हैं। स्थानीय प्रशासन द्वारा मृतकों और घायलों के परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के...