BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल, कलेक्टर की युवाओं से अपील अधिक से अधिक संख्या में करें आवेदन!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए इच्छुक एवं पात्र युवाओं से 10 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला प्रशासन ने युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। भर्ती प्रक्रिया के तहत पुरुष अभ्यर्थी जनरल ड्यूटी, तकनीकी, लिपिक, स्टोरकीपर और ट्रेडमैन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं महिला अभ्यर्थियों के लिए सेना पुलिस तथा स्थायी कैडर में नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट (वेट) और सिपाही फार्मा के पद निर्धारित किए गए हैं। अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा 17.5 वर्ष से 22 वर्ष तय की गई है तथा आवेदन शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://www.joinindianarmy.nic.in Join Indian Army official website पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार, ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) 1 जून से 10 जून 2026 के बीच आयोजित होने की संभावना है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी सेना भर्ती कार्यालय नवा रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2965212, 2965214 अथवा जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। कलेक्टर ने जिले के युवाओं से अग्निवीर भर्ती में बढ़-चढ़कर भाग लेने और देश सेवा के इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....