ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

शराब के पैसों के लिए विवाद में, कलयुगी बेटे ने मां की हत्या कर दी, पिता गंभीर घायल, आरोपी गिरफ्तार….

सरगुजा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के सेदम में शराब के लिए पैसों का विवाद एक परिवार के लिए जानलेवा साबित हुआ। 27 वर्षीय सुखन साय मझवार ने अपनी मां तिजो बाई (54) और पिता शनी राम पर डंडों से हमला किया। मारपीट में मां की मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हैं। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला बतौली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, बीती शाम शराब पीकर घर लौटे सुखन साय ने अपनी मां से शराब के लिए पैसे मांगे। पैसे देने से इंकार करने पर युवक ने विवाद करते हुए मां पर डंडों से हमला किया। पिता बीच-बचाव करने पहुंचे तो उन पर भी हमला किया गया। मारपीट में तिजो बाई को सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौत हो गई। शनी राम को गंभीर चोटों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुखन साय मझवार कई दिनों से शराब पीकर परिवार को परेशान कर रहा था और बार-बार पैसे मांगता था। बतौली थाना प्रभारी सीपी तिवारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 103(1), 296, 351(3), 115(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप