BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; पोती को ट्यूशन के लिए छोड़ने जा रही महिला से झपटमारी..चार आरोपी गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सरकंडा थाना क्षेत्र में ट्यूशन के लिए पोती को छोड़ने जा रही महिला के गले से सोने की चेन झपटने वाले गिरोह को सरकंडा और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने महज कुछ ही दिनों में पकड़ लिया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 66 हजार रुपये कीमत की सोने की चेन और वारदात में इस्तेमाल हुई पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 9 जुलाई 2025 को राजकिशोर नगर निवासी उमा देवी गुप्ता अपनी पोती को ट्यूशन छोड़ने जा रही थीं। उसी दौरान शाम करीब सवा पांच बजे मोटरसाइकिल में सवार दो अज्ञात युवक पहुंचे और पीछे बैठे युवक ने उनके गले से करीब 13 ग्राम वजनी सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच के दौरान 17 जुलाई को पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम चिल्हाटी में तीन युवक संदिग्ध रूप से पल्सर मोटरसाइकिल में घूम रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसीसीयू अनुज कुमार और सीएसपी सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक निलेश पाण्डेय और निरीक्षक अज़हरुद्दीन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया। पहले तो आरोपी पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करते रहे, लेकिन कड़ाई से पूछताछ पर उन्होंने जुर्म कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि वारदात के बाद उन्होंने चेन को पत्थलगांव निवासी सुनार तुलसीराम सोनी को बेच दिया था और रकम आपस में बांट ली। पुलिस टीम ने तुरंत सुनार को भी गिरफ्तार कर चोरी की चेन और घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल जब्त कर ली। गिरफ्तार आरोपियों में गुलशन कुमार (29) निवासी शिवपुरी थाना पत्थलगांव, मंजित कुमार नट (27) निवासी दिवानपुर पत्थलगांव, पप्पू यादव (30) निवासी नयाटोला जुराबगंज जिला कटिहार बिहार और सुनार तुलसीराम सोनी (55) शामिल हैं। चारों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...