ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

रायगढ़ पुलिस की ‘अभियान संवेदना’ के तहत कार्रवाई: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी पुणे से गिरफ्तार!

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) महिला संबंधी अपराधों में कार्रवाई के तहत रायगढ़ पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के आरोप में एक व्यक्ति को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जशपुर जिले की 26 वर्षीय युवती, जो वर्तमान में चक्रधरनगर क्षेत्र में निवास कर रही है, ने 19 अप्रैल 2026 को महिला थाना रायगढ़ में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में युवती ने बताया कि वर्ष 2021 में उसकी पहचान मोबाइल फोन के माध्यम से आनंद सिंह नामक व्यक्ति से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने विवाह का आश्वासन दिया और बाद में शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी कई बार रायगढ़ आकर उससे मिलता रहा और विवाह का वादा करता रहा। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी टालमटोल करने लगा और अंततः विवाह से इंकार कर दिया। बाद में युवती को जानकारी मिली कि आरोपी किसी अन्य युवती से विवाह की तैयारी कर रहा है। शिकायत के आधार पर महिला थाना रायगढ़ में आरोपी के खिलाफ धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय सूचना के आधार पर पुणे पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आनंद कुमार सिंह (36 वर्ष) निवासी जिला बस्ती, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है, जो वर्तमान में पुणे में रह रहा था। पुलिस उसे रायगढ़ लेकर आई और विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी में महिला थाना प्रभारी कुसुम कैवर्त सहित महिला थाना की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। महिला अपराधों पर सख्ती वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महिला अपराधों में त्वरित, संवेदनशील और प्रभावी कार्रवाई रायगढ़ पुलिस की प्राथमिकता है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...