BilaspurChhattisgarhCrimeHealthMasturiRaftaar News CgSipat

सीपत; दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत..आक्रोशित ग्रामीणों ने 3 घंटे किया चक्काजाम, अब ओवरस्पीड व ओवरलोड वाहनों में लगेगी लगाम..बनेंगे स्पीड ब्रेकर, चक्काजाम के बादा जागा प्रशासन!

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) कथा पूजा में शामिल होकर वापस अपने गांव लौट रहे मां-बेटे की एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार रात करीब 9:20 बजे सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम पंधी स्थित यादव ढाबा के सामने हुआ। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया, जो तीन घंटे बाद प्रशासन की समझाइश के बाद समाप्त हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम जांजी निवासी सकुन बाई क्षत्रिय उम्र 50 वर्ष अपने बेटे हरीश सिंह पिता गोपाल सिंह के साथ बिलासपुर में आयोजित कथा-पूजा में शामिल होकर एचएफ डीलक्स बाइक से अपने गांव लौट रही थीं। रास्ते में ग्राम पंधी के पास तेज रफ्तार और लापरवाही पूर्वक चल रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण, परिजन व जनप्रतिनिधि एकत्र हो गए। उन्होंने मुआवजे, हादसे के जिम्मेदार एनटीपीसी से राखड़ और कोलवाशरी कोयला लदान करने वाले ओवरलोड और तेज रफ्तार वाहनों पर रोक, स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर सड़क पर चक्काजाम कर दिया। इससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। मौके पर यातायात एएसपी रामगोपाल करियारे, डीएसपी सिद्धार्थ बघेल, तहसीलदार सोनू अग्रवाल सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचे और तीन घंटे की कड़ी समझाइश के बाद चक्काजाम समाप्त कराया गया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि मृतकों के परिजनों को तात्कालिक सहायता के रूप में 25-25 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। साथ ही हादसे वाले स्थानों पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाएंगे और ओवरस्पीड व ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने अज्ञात ट्रेलर की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत वन विभाग के सरकारी दफ्तर में जाम छलकने का वीडियो वायरल; डिप्टी रेंजर चिकन-मटन बनाते दिखे..10-15... मटियारी में लगा स्वास्थ्य शिविर..200 से ज्यादा ग्रामीणों की हुई जांच; मुफ्त एक्स-रे से लेकर दवाइयों ... बिलासपुर में कान दर्द की शिकायत लेकर पहुंची महिला..एंजियोप्लास्टी के बाद मौत; अस्पताल में हंगामा..डॉ... बिलासपुर में बेजुबान पर कार का कहर; सड़क पर बैठी गाय को कुचला, CCTV में कैद हुई बेरहमी..FIR दर्ज! सीपत; घर में घुसा चोर, सामना होते ही गृहस्वामी का सिर रॉड से फोड़ा..वारदात के बाद फरार, गांव में दहश... सीपत में जंगल की रखवाली या कागजों में पहरेदारी? बीट गार्ड के निवास के पास ही कट गए 7 सागौन के पेड़..... सिम्स में भर्ती युवक शाम को घर भागा, सुबह बिगड़ी तबीयत तो पहुंचा अस्पताल..डॉक्टरों ने मृत घोषित किया... वोटर लिस्ट में 24.99 लाख नाम कम होने पर सियासत गरमाई : मोहम्मद अकबर ने फॉर्म-7 के इस्तेमाल पर उठाए स... मुंगेली में साइबर ठगी की रकम के लेन-देन पर बड़ा फैसला : म्यूल अकाउंट इस्तेमाल करने वाले आरोपी को 3 स... कोरिया में भीषण सड़क हादसा : राजहंस बस और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर, महिला की मौत, 4 बच्चों समेत 14...