Raftaar News Cg

बिलासपुर; गूगल पे, फोन पे या पेटीएम से पटा सकेंगे ई-चालान..नहीं भरने पर हो सकती है वाहन जब्ती और लाइसेंस निलंबन!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के लिए अब लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। समय पर ई-चालान का भुगतान नहीं करने वालों के खिलाफ प्रकरण सीधे कोर्ट और आरटीओ को स्थानांतरित किए जा रहे हैं। ऐसी स्थिति में वाहन जब्ती और लाइसेंस निलंबन जैसी कठोर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में ट्रैफिक विभाग ने ई-चालान का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करने के लिए एक आसान प्रक्रिया भी जारी की है। सड़कों पर सुरक्षित और सुव्यवस्थित यातायात के लिए ट्रैफिक विभाग लगातार जनजागरूकता अभियान चला रहा है। नियमों का पालन न करने पर ITMS के जरिए ई-चालान की कार्रवाई की जा रही है, लेकिन कई वाहन चालक तय समय में चालान नहीं भरते हैं। इसके चलते प्रकरण स्वतः कोर्ट और आरटीओ को भेजे जा रहे हैं, जहां पेशी से भी बचने पर वाहन जब्ती और लाइसेंस निलंबन जैसी कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है। ट्रैफिक विभाग ने वाहन चालकों को चालान भरने की सरल प्रक्रिया समझाते हुए अपील की है कि वे समय पर ऑनलाइन भुगतान करें। इसके लिए echallanparivahan.gov.in साइट पर जाकर वाहन नंबर डालें, ओटीपी दर्ज करें और ऑनलाइन माध्यम से चालान का भुगतान करें। गूगल पे, फोन पे या पेटीएम जैसे विकल्पों के जरिए पेमेंट की सुविधा उपलब्ध है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर कथित लाठीचार्ज से बवाल : लोगों ने NH-130 पर किया चक्काजाम, SDOP-थाना... रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर...