BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; तेज रफ्तार कार खड़ी ट्रेलर में घुसी, BJP नेता की मौत..एक गंभीर घायल रात के अंधेरे में सड़क पर छिपे मौत के खतरे, लापरवाही बन रही जानलेवा!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बुधवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में भाजपा नेता और ठेकेदार विजय सिंह की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके साथ कार में सवार जगरनाथ राजू गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों किसी काम से लौटते समय सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में जा भिड़े। जानकारी के मुताबिक भाजपा नेता विजय सिंह रेलवे क्षेत्र के सक्रिय नेता थे और पेशे से ठेकेदार थे। बीती रात करीब 12 से 1 बजे के बीच वे अपने मित्र जगरनाथ राजू के साथ हरदी बसिया की ओर से लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी तेज रफ्तार कार सड़क किनारे बिना टेल लाइट और रेडियम पट्टी के खड़ी ट्रेलर में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह ट्रेलर में जा धंसा और विजय सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जगरनाथ राजू को गंभीर चोटें आईं, जिसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद कार की स्थिति यह बताने के लिए काफी है कि रफ्तार कितनी तेज थी। वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर क्यों भारी वाहन रात के समय बिना टेल लाइट और रेडियम पट्टी के सड़क किनारे खड़े रहते हैं? अक्सर देखा गया है कि रेत, गिट्टी, कोयला और अन्य भारी ट्रांसपोर्टिंग वाहनों की टेल लाइट या तो जलती नहीं या होती ही नहीं। साथ ही रेडियम पट्टी भी नदारद रहती है, जिससे रात के अंधेरे में ये वाहन सड़क पर नजर नहीं आते और हादसे हो जाते हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...