ChhattisgarhRaftaar News Cg

डायरिया का कहर; गांव में दूषित पानी से फैली बीमारी, 50 से अधिक ग्रामीण बीमार, तीन की मौत से हड़कंप..स्वास्थ्य विभाग ने गांव में लगाया शिविर, 24 घंटे डॉक्टर तैनात!

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के तरौद गांव में बीते एक सप्ताह से डायरिया ने जमकर कहर बरपा रखा है। गांव की 20 साल पुरानी जर्जर पाइपलाइन से सप्लाई हो रहे दूषित पानी के चलते अब तक 50 से ज्यादा ग्रामीण बीमार हो चुके हैं। उल्टी-दस्त और कमजोरी की शिकायत के साथ अस्पताल पहुंच रहे मरीजों में छोटे बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी शामिल हैं। हालात की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने गांव में विशेष चिकित्सा शिविर लगाया है और इलाज जारी है। गांव के सब-सेंटर को एक्टिव किया गया है, जहां 24 घंटे डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। इसी बीच गांव में हुई तीन मौतों ने स्थिति को और चिंताजनक बना दिया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग इन मौतों को सीधे डायरिया से जोड़ने से इनकार कर रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. महेश सूर्यवंशी ने बताया कि दूषित पानी की आपूर्ति के कारण गांव में डायरिया फैला है। विभाग की सतर्कता से स्थिति अब काबू में है। पिछले दो दिनों से कोई नया मरीज सामने नहीं आया है और अस्पताल में भर्ती अधिकांश मरीजों को छुट्टी दी जा चुकी है। वर्तमान में केवल तीन मरीज भर्ती हैं, जिनकी हालत स्थिर है। मौतों को लेकर डॉ. सूर्यवंशी ने स्पष्ट किया कि तीनों मामलों में कारण अलग-अलग हैं। एक व्यक्ति की मौत हार्ट अटैक से हुई, जिसे शुरू में डायरिया से जोड़कर देखा गया था। दूसरा मामला एक 5-6 महीने के शिशु का है, जिसकी मौत निमोनिया से हुई। वहीं, तीसरी मृतका 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला थी, जो पहले से बीमार थीं और खाना नहीं खा रही थीं, जिससे उनकी तबीयत और बिगड़ गई। तरौद गांव के ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों पुरानी पाइपलाइन से लगातार दूषित पानी आ रहा है, जिसकी वजह से हर साल बीमारियों का खतरा बना रहता है। अब डायरिया के इस प्रकोप ने हालात और खराब कर दिए हैं। लोगों ने प्रशासन से जल्द ही पाइपलाइन बदलने और स्वच्छ जल आपूर्ति की मांग की है। स्थिति को नियंत्रण में बताते हुए स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि अब गांव में हालात सामान्य हैं, लेकिन एहतियातन मेडिकल टीमों को निगरानी में रखा गया है। पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं और फिलहाल वैकल्पिक जल व्यवस्था की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर कथित लाठीचार्ज से बवाल : लोगों ने NH-130 पर किया चक्काजाम, SDOP-थाना... रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर...