BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; शराब के नशे में अस्पताल में हंगामा, महिला डॉक्टर को दी जान से मारने की धमकी..एक आरोपी गिरफ्ताR!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के कोटा थाना क्षेत्र में शासकीय अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर और नर्स के साथ अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को कोटा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हिमांशु साहू पिता मैनेज साहू उम्र 22 वर्ष निवासी डोंगरीपारा कोटा को पुलिस ने विधिवत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। घटना 19 जून 2025 की है, जब कोटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत डॉ. योगिता कुमारी साहू ने थाना कोटा में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि खेमचंद लोधी नामक युवक अपने दोस्त हिमांशु साहू के साथ शराब के नशे में अस्पताल पहुंचा था। कुत्ते के काटने की शिकायत पर खेमचंद को स्टाफ नर्स द्वारा रेबीज का इंजेक्शन लगाया गया और उसे कुछ देर बैठने के लिए कहा गया। लेकिन दोनों युवक इलाज से असंतुष्ट होते हुए अस्पताल में हंगामा करने लगे। डॉ. योगिता के अनुसार हिमांशु साहू और खेमचंद लोधी ने न केवल स्टाफ से बदसलूकी की, बल्कि डॉक्टर को अश्लील गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी। दोनों ने शासकीय कार्य में गंभीर बाधा डाली, जिससे अस्पताल का वातावरण तनावपूर्ण हो गया। घटना की सूचना मिलते ही कोटा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी हिमांशु साहू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 132, 221, 296, 351(2) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....