ChhattisgarhRaftaar News Cg

मांग में भरा सिंदूर…फिर एक ही फंदे से मौत को लगा लिया गले! शादीशुदा प्रेमी ने प्रेमिका संग की आत्महत्या!

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक दर्दनाक प्रेम कहानी का अंत सामने आया है, जहां एक प्रेमी जोड़े ने एक ही फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले युवक ने प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरा, फिर दोनों ने साथ मौत को गले लगा लिया। घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम धनेली स्थित खड़ाखोडी तालाब के पास की है, जहां सड़क से लगभग 100 मीटर अंदर एक बबूल के पेड़ पर प्रेमी-प्रेमिका के शव फंदे पर झूलते मिले। यह मंजर देख गांव में सनसनी फैल गई। मृतक युवक की पहचान शैलेन्द्र केवट (24 वर्ष) निवासी अमोरा के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक शैलेन्द्र की शादी महज एक माह पहले ही हुई थी। सोमवार सुबह उसने घरवालों को पिकनिक पर जाने की बात कहकर घर छोड़ा था, लेकिन शाम तक जब वह नहीं लौटा, तब परिजन चिंतित हो गए। शैलेन्द्र के साले महंत गांव के निवासी ने परिजनों को फोन कर बताया कि युवक का शव एक युवती के साथ पेड़ पर लटका हुआ मिला है। मौके पर पहुंचे परिजन और ग्रामीणों के होश उड़ गए। मृतका युवती की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है, हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि वह चांपा थाना क्षेत्र की रहने वाली हो सकती है। युवक के घरवालों ने भी युवती को पहचानने से इनकार किया है।

सिंदूर से भरी थी मांग, फिर लगाई फांसी…….

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवती की मांग में सिंदूर भरा हुआ था, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों ने आत्महत्या से पहले एक-दूसरे को पति-पत्नी के रूप में स्वीकार किया और फिर फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलते ही पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं सैकड़ों की संख्या में लोग घटनास्थल पर उमड़ पड़े।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...