Raftaar News Cg

नए साल के पहले दिन तेज रफ्तार का कहर, वीआईपी रोड पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा चालक का पैर कटा, हालत गंभीर…..

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) नए साल के पहले दिन ही तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। तेलीबांधा थाना क्षेत्र के वीआईपी रोड पर एक बेकाबू बोलेरो कार ने पहले स्विफ्ट डिजायर को पीछे से टक्कर मारी, फिर सामने से आ रहे ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक का एक पैर कटकर अलग हो गया और ई-रिक्शा का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। प्रधान आरक्षक तरुण यादव और आरक्षक जे.एस. चंद्रवंशी ने घायल चालक को तुरंत अस्पताल भिजवाया। हादसे के चलते कुछ देर तक वीआईपी रोड पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने बाद में सामान्य कराया। पुलिस ने बोलेरो, स्विफ्ट डिजायर और ई-रिक्शा को जप्त कर लिया है। बोलेरो चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि चालक नशे में तो नहीं था। यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के गंभीर परिणामों की चेतावनी देता है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....