ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

9 वर्षीय मासूम बोली: आलू प्याज बेचने वाले अंकल ने बैड टच किया..आइसक्रीम का लालच देकर सुनसान जगह ले गया; 54 साल के बुजुर्ग ने की अश्लील हरकत..आरोपी गिरफ्तार!

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में 9 साल की बच्ची से रेप के प्रयास का मामला सामने आया है। 23 जून को आरोपी संजीव गुप्ता (54 साल) मासूम को आइसक्रीम खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया और अनैतिक कृत्य को अंजाम दिया है। बच्ची ने घर आकर मां को बताया कि अंकल ने उसके साथ बैड टच किया है। मामला दर्री थाना क्षेत्र का है। संजीव अपने एक परिचित के घर आया था। मां घर पर काम कर रही थी और बच्ची बाहर खेल रही थी। तभी वह मासूम को सुनसान जगह पर ले गया और अश्लील हरकतें कीं। बच्ची की मां ने उसे गुड टच बैड टच सिखाया था, जिसके बाद मासूम ने पूरी बात बताई। घटना से डरी-सहमी बच्ची जब घर पहुंची तो उसने मां को बताया कि अंकल ने उसे गलत तरीके से छूआ है। जिसके बाद मां ने कुछ पड़ोसियों के साथ आरोपी के घर जाकर विरोध किया। फिर थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी आलू-प्याज बेचने का काम करता है और पीड़िता के घर अक्सर आता-जाता था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...