BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; रास्ता रोककर युवकों से की मारपीट, मोबाइल भी मांगा..चार आरोपी गिरफ्तार, दो मोटरसाइकिल जप्त, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र में रास्ता रोककर मारपीट करने वाले चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में तीन बालिग और एक अपचारी बालक शामिल है। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें भी जप्त की हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि प्रार्थी ललित कुमार कौशिक ने दिनांक 16 जून 2025 को थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि 15 जून की रात लगभग 8 बजे, वह अपने साथी के साथ दगौरी और करहीपार के बीच गैस पाइपलाइन के पास से गुजर रहा था। तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार युवक आए और रास्ता रोकते हुए मोबाइल मांगने लगे। इंकार करने पर उन्होंने प्रार्थी और उसके साथी के साथ मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की और संदेह के आधार पर दोपहिया वाहन सीजी 10 वाय 0617 के स्वामी की पहचान की। इसके बाद एक टीम गठित कर आरोपियों की घेराबंदी कर गिरफ्तारी की गई। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाइकिलें सीजी 10 वाय 0617 और सीजी 22व्ही 1349 जब्त की हैं। मारपीट, धमकी और बलपूर्वक मोबाइल मांगने के आरोप में आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी……..

01. जितेन्द्र टण्डन पिता फागुराम टण्डन उम्र 20 वर्ष,

02. हिमांशु राज बंजारे उर्फ घुघरू पिता केजूराम बंजारे उम्र 20 वर्ष,

03. रोशन उर्फ अंकुश भारद्वाज पिता रमाकांत भारद्वाज उम्र 18 वर्ष,

04. एक अपचारी बालक, चारों आरोपी सिलयारी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर के निवासी हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...