ChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत; शासकीय कॉलेज की पूर्व छात्रा ने की आत्महत्या..पुलिस को नहीं मिली सूचना, हॉस्पिटल में मौत!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के सीपत थाना क्षेत्र के नहरपारा स्थित मकान में रविवार शाम पीएससी की तैयारी कर रही 26 वर्षीय छात्रा नीलिमा सत्यार्थी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार नीलिमा सेवानिवृत्त लेखापाल बी.आर. सत्यार्थी की छोटी बेटी थी। उसने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई मदन लाल शुक्ल महाविद्यालय सीपत से पूरी की थी और हाल ही में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) की तैयारी के लिए बिलासपुर में कोचिंग जॉइन की थी। रविवार को नीलिमा घर में अकेली थी, क्योंकि उसके परिजन किसी जरूरी काम से बिलासपुर गए हुए थे। शाम को जब परिवार के सदस्य वापस लौटे और उसे भोजन के लिए आवाज दी, तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। जब परिजन उसके कमरे में पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि नीलिमा फांसी के फंदे पर झूल रही थी। यह दिल दहला देने वाला दृश्य देख घर में कोहराम मच गया। परिजन तुरंत उसे नीचे उतारकर पास के वंश हॉस्पिटल लेकर गए, जहां से उसे गंभीर स्थिति में सिम्स रेफर किया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि इस मामले की जानकारी थाने में पहले नहीं दी गई थी। परिजन सीधे अस्पताल लेकर पहुंचे थे। अब जब सिम्स से मर्ग डायरी थाने में आएगी, तब आगे की पुलिस जांच की जाएगी। प्रारंभिक तौर पर यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। बताया जा रहा है कि नीलिमा शांत स्वभाव की लड़की थी और प्रतियोगी परीक्षा को लेकर गंभीर थी। हालांकि आत्महत्या के पीछे का कारण अभी अज्ञात है और परिजनों के बयान के आधार पर ही स्थिति साफ हो पाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को... सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर कथित लाठीचार्ज से बवाल : लोगों ने NH-130 पर किया चक्काजाम, SDOP-थाना... रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात