ChhattisgarhRaftaar News Cg

अमेरिकी एडवाइजरी; छत्तीसगढ़ की यात्रा को बताया खतरे भरा, नागरिकों को किया अलर्ट..भूपेश ने कसा तंज कहा..प्रधानमंत्री की दोस्ती का यही सिला!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) अमेरिकी विदेश मंत्रालय द्वारा भारत को लेकर जारी की गई नई ट्रैवल एडवाइजरी ने देश के सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। एडवाइजरी में भारत के कुछ राज्यों में यात्रा से बचने और कुछ में सतर्कता बरतने की सिफारिश की गई है। नक्सल हिंसा के चलते छत्तीसगढ़ को भी यात्रा में सावधानी बरतें श्रेणी में रखा गया है। इस मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए पूछा है..क्या यही है अमृत काल? अमेरिकी विदेश मंत्रालय द्वारा जारी इस ट्रैवल एडवाइजरी में अमेरिका के नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे भारत के कुछ राज्यों की यात्रा से बचें और कुछ में सतर्कता के साथ ही यात्रा करें। छत्तीसगढ़, जो कि लंबे समय से नक्सल प्रभावित राज्य माना जाता रहा है, उसे भी सतर्कता वाली श्रेणी में रखा गया है। अमेरिकी नागरिकों को यह भी निर्देश दिया गया है कि वे इन राज्यों में यात्रा से पहले अमेरिकी दूतावास या वाणिज्य दूतावास को सूचित करें और यात्रा के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतें।

भूपेश बघेल का तंज..प्रधानमंत्री की दोस्ती का यही सिला?

इस मुद्दे पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा ये है अमृत काल? अमरीकी सरकार ने अपने नागरिकों के लिए भारत के छह राज्यों में यात्रा न करने की चेतावनी जारी की है। इसमें हमारा छत्तीसगढ़ भी शामिल है। प्रधानमंत्री जी की अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से दोस्ती का ऐसा सिला? इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में इस विषय पर बहस छिड़ गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब...