ChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; देवरीखुर्द हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक ही रात तीन घरों में चोरी, लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ.. पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तोरवा थाना क्षेत्र के देवरीखुर्द हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में चोरों ने एक ही रात तीन घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये की नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। सभी घरों में चोरी उस समय हुई जब मकान मालिक अपने-अपने परिवारों के साथ घर से बाहर थे। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305 (a) और 331 (4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित निखिलेश कुमार, जो रेलवे के ऑपरेटिंग विभाग में एसजीटीएम पद पर पदस्थ हैं, 22 मई को अपने परिवार सहित आंध्र प्रदेश गए हुए थे। 25 मई को उन्होंने अपने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से देखा कि घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ है। संदेह होने पर जब वे 28 मई को लौटे, तो पाया कि उनके मकान का दरवाजा, ग्रिल और अंदर के कमरे का कुंडा टूटा हुआ था। चोरों ने अलमारी में रखे कीमती जेवरात और नकदी चुरा लिए। चोरी गए सामान में सोने का हार, कंगन, चूड़ी, अंगूठी, चेन, मंगलसूत्र, नाक की फूली, धागा, सोने का सिक्का, चांदी की पायल (करीब 10 तोला) और 20000 रुपए नगद शामिल हैं। अनुमानित रूप से निखिलेश के घर से करीब ढाई लाख रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी हुई है। इसी रात पास ही के निवासी एस. के. भट्टाचार्य और माइकल मिंज के घरों में भी चोरी की वारदात हुई। भट्टाचार्य के घर से चोरों ने 25000 रुपए नकद और सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए, जबकि माइकल मिंज के घर से चांदी का एक गिलास चोरी हुआ है। तीनों घटनाओं में कुल मिलाकर लगभग 4 लाख की संपत्ति गायब बताई जा रही है। पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और चोरों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। कॉलोनीवासियों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जांच तेजी से जारी है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब...