बिलासपुर पुलिस का “प्रहार” – नशे की दवाइयों की बिक्री पर कड़ी कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार…

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर पुलिस ने प्रतिबंधित दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप और नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली पूजा कुमार ने ड्रग इंस्पेक्टर अश्वनी के साथ मिलकर तोरवा बस्ती स्थित दास मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। यह कार्रवाई मेडिकल स्टोर संचालक दिनेश कुमार के खिलाफ की गई, जिन्होंने प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री बिना उचित प्रिस्क्रिप्शन के की थी। छापेमारी के दौरान दस्तावेजों की छानबीन की गई, जिसमें पता चला कि संचालक द्वारा बार-बार प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री की जाती रही है। पूछताछ के दौरान संचालक कोई संतोषजनक उत्तर और दस्तावेज प्रदान नहीं कर सका। जिसके बाद दुकान संचालक के खिलाफ कार्यवाही करते हुए लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की गई हैं।
