ChhattisgarhRaftaar News Cg

दर्दनाक हादसा; ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, जीजा-साले की मौके पर मौत..चालक फरार, पढ़िए पूरी खबर!

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसरिंगा घाटी में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में जीजा-साले की मौके पर मौत हो गई। गिट्टी और सीमेंट से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई, जिससे दोनों मजदूर दब गए। मृतकों की पहचान राजू टोप्पो और संदीप बड़ा के रूप में हुई है, जो गणेशपुर गांव के निवासी थे। हादसा उस वक्त हुआ जब वे मजदूरी कर लौट रहे थे। चालक परमेश्वर यादव ट्रैक्टर उतार रहा था, तभी उसने नियंत्रण खो दिया और ट्रॉली पलट गई। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची धरमजयगढ़ पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...