BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

सीपत पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ एक्शन; सफाईकर्मी बनकर पहुंचे पुलिसकर्मी…शराब बिक्री में चर्चित गांव में दबिश देकर तीन लाख से अधिक की शराब बरामद, आठ आरोपी गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस का सख्त रवैया देखने को मिला है। सीपत पुलिस ने शनिवार को खांडा गांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए 1040 लीटर कच्ची महुआ शराब और 32 पाव देशी प्लेन शराब जब्त की है। इस पूरे ऑपरेशन में पुलिस ने फिल्मी अंदाज में अपनी पहचान छुपाई और सफाईकर्मी बनकर गांव में घुसकर ताबड़तोड़ रेड की। कार्रवाई में कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़ी गई शराब की अनुमानित कीमत तीन लाख बारह हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सीपत पुलिस को 21 जून को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम खांडा में कुछ लोग भट्ठी लगाकर अवैध रूप से महुआ शराब बना रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर एएसपी ग्रामीण अर्चना झा ने स्वयं टीम का नेतृत्व किया और सीपत टीआई गोपाल सतपथी सहित अन्य थाना स्टाफ की मदद से सात टीमों का गठन किया गया।

फिल्मी स्टाइल में पुलिस की एंट्री……..

पुलिस ने अपना भेष बदलकर सफाईकर्मी के रूप में गांव में प्रवेश किया और चारों ओर से घेराबंदी कर रेड डाली। पुलिस ने मौके से आरोपियों को भट्ठी में शराब बनाते रंगे हाथों पकड़ा और वहां पहले से डंप की गई कच्ची शराब को भी जब्त किया। छापेमारी के दौरान कुल 1040 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत लगभग 3,12,000 रुपए और 5.760 लीटर देशी प्लेन शराब कीमत 2560 रुपए जब्त की गई। साथ ही शराब बनाने के उपकरण और बर्तन भी बरामद किए गए। सभी आरोपियों पर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 34(1)(च) के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी…..

1. मीना बाई सिदार, 45 वर्ष,

2. चांदनी सिदार, 19 वर्ष,

3. परदेशी सिदार, 30 वर्ष,

4. सुकृता गोड़, 35 वर्ष,

5. वेद लाल गोड़, 55 वर्ष,

6. रेशम बाई सिदार, 47 वर्ष,

7. बेदमति गोड़, 53 वर्ष, सभी निवासी ग्राम खाड़ा थाना सीपत,

8. उत्तम भोई, 55 वर्ष (देशी प्लेन शराब के साथ पकड़ा गया) निवासी ग्राम जांजी।

कार्यवाही में इनका रहा विशेष योगदान…….

निरीक्षक गोपाल सतपथी, सउनि सहेत्तर कुर्रे, कमलफूल साहू, धर्मेंद्र यादव, शिव सिंह बक्साल, प्र. आर. परमेश्वर सिंह, जयपाल बंजारे, प्रफुल्ल सिंह, आरक्षक प्रकाश जगत, ज्ञानेश्वर यादव, दीपक साहू, शरद साहू, अवधेश कश्यप, दिनेश पटेल, मोतीलाल पटेल, अजय भारद्वाज, सुभाष मरावी, शैलेंद्र कुर्रे, अमीर अंचल, नितिश कश्यप, म. आरक्षक ज्योति जगत, प्रीतिदास, बिलासपुर रक्षित केंद्र एवं अन्य थाना से पहुंची महिला टीम।

पुलिस की सख्ती से शराब माफियाओं में हड़कंप…..

इस रेड से अवैध शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...