ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

कोरबा में 9 वर्षीय मासूम का अपहरण, जंगल में मिली..एक माह पहले बड़ी बहन से दुष्कर्म, अब छोटी बहन को किया अगवा, आरोपी गिरफ्ताR!

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। पहले बड़ी बहन से दुष्कर्म, फिर अब उसी परिवार की 9 वर्षीय मासूम बच्ची का अपहरण कर उसे जंगल में ले जाया गया। घटना शुक्रवार देर रात की है, जबकि पुलिस ने 5 घंटे की त्वरित कार्रवाई कर बच्ची को पास के जंगल से सुरक्षित बरामद कर लिया है। आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मजदूरी करने वाली महिला अपनी दो बेटियों के साथ तिरपाल से बने कच्चे घर में रहती है। शुक्रवार रात जब सभी सो रहे थे, तभी किसी ने 9 वर्षीय बच्ची को अगवा कर लिया। परिजनों की नींद खुली तो बच्ची गायब थी। सुबह जब बच्ची नहीं मिली तो परिजनों ने अपने स्तर पर खोजबीन शुरू की। आंगन में भारी वस्तु के गिरने के निशान मिलने के बाद संदेह गहराया। अंततः शनिवार सुबह पीड़ित परिवार थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। जैसे ही घटना की जानकारी एसपी नितीश ठाकुर को मिली, उन्होंने तत्काल एक्शन लिया। सीएसपी भूषण एक्का और थाना प्रभारी प्रमोद इनसेना के नेतृत्व में पुलिस की कई टीमें बनाई गईं और सघन सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ। पुलिस ने 5 घंटे की मशक्कत के बाद मासूम को दादर के जंगल से सकुशल बरामद कर लिया। बच्ची से पूछताछ में आरोपी की पहचान दशरथ सिदार (19 वर्ष) निवासी पांडाबहार के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाने और अपहरण करने की बात कबूली।

एक माह पहले बड़ी बहन से हुआ था दुष्कर्म…….

जानकारी के अनुसार पीड़िता की बड़ी बहन के साथ भी एक माह पहले दुष्कर्म की घटना हो चुकी है। उस मामले में भी पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया था। अब छोटी बेटी के अपहरण की वारदात ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। पुलिस ने दशरथ सिदार को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को दें।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...