BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; पर्यटन स्थल कोरी डेम में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो फरार आरोपी गिरफ्तार..पहले से एक आरोपी था हिरासत में!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के कोटा थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कोरी डेम में लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले फरार आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत यह कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 04 अप्रैल 2025 को एक युवक ने कोटा थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह कोरी डेम में घूमने गया था, उसी दौरान तीन अज्ञात युवकों ने उसे रोककर दो मोबाइल फोन व 1500 रुपये नकद लूट लिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने धारा 392 भादंवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल जांच प्रारंभ की। जांच के दौरान पुलिस ने एक आरोपी मनीष कुमार जांगड़े को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं दो अन्य आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे थे, जिनकी तलाश में लगातार प्रयास किए जा रहे थे। पुलिस की टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर 20 जून 2025 को दोनों फरार आरोपियों भरत यादव पिता झुमुक लाल यादव उम्र 24 वर्ष निवासी कुंवारीमुड़ा व श्याम लाल ध्रुव पिता हीरा लाल उम्र 27 वर्ष निवासी बोईर खोली थाना कोटा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को... सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर कथित लाठीचार्ज से बवाल : लोगों ने NH-130 पर किया चक्काजाम, SDOP-थाना... रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म...