ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

सूने मकान में चोरी का खुलासा; 9.54 लाख के जेवर-नगदी बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार!

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) जांजगीर क्षेत्र के सूने मकान में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सायबर थाना और जांजगीर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण, नगदी और चोरी में प्रयुक्त स्कूटी समेत करीब 9 लाख 54 हजार रुपये का सामान बरामद किया गया है। मामले में एक विधि से संघर्षरत बालक की भी संलिप्तता सामने आई है, जबकि दो आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन और सीएसपी जांजगीर योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच शुरू की गई। सायबर थाना की टीम ने घटना स्थल और आसपास के क्षेत्र के 300 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसके आधार पर आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिली।

गिरफ्तार आरोपी…

जांच के दौरान पुलिस ने जीत कुमार सूर्यवंशी (22) निवासी सूर्यवंशी मोहल्ला तोरवा बिलासपुर, गीता प्रसाद साहू (37) निवासी देवरीखुर्द बिलासपुर और सूरज सोनी (34) निवासी गुड़ीपारा खरौद, थाना शिवरीनारायण को गिरफ्तार किया।

मुख्य आरोपी फरार….

पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी अपने साथियों के साथ जांजगीर क्षेत्र में सूने मकानों की रेकी करता था। 26 फरवरी की रात आरोपी बिलासपुर से स्कूटी पर जांजगीर पहुंचे और नहर किनारे स्थित एक बंद मकान को निशाना बनाया। आरोपियों ने निर्माणाधीन मकान से लोहे की रॉड लेकर दीवार फांदी और रात करीब 1:30 से 2 बजे के बीच घर में घुसकर दरवाजे और अलमारी का ताला तोड़ दिया। इसके बाद अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण और नगदी चोरी कर ली। चोरी के बाद आरोपी जांजगीर के सुनसान मैदान में पहुंचे, जहां उन्होंने नगदी आपस में बांट ली और जेवर मुख्य आरोपी के पास रख दिए। बाद में चोरी के चांदी के आभूषण को बेचने के लिए आरोपियों ने अपने परिचितों की मदद ली। गीता प्रसाद साहू ने आभूषणों को सूरज सोनी के पास बेचकर करीब 80 हजार रुपये प्राप्त किए, जिसमें से कुछ रकम आपस में बांट ली गई।

सायबर थाना की टीम की सराहनीय योगदान…

सायबर थाना की टीम द्वारा घटना स्थल से लेकर आसपास लगभग 300 सौ से अधिक सीसीटीव्ही फुटेज को खगांलने से आरोपियों का मिला अहम सुराग। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 50 ग्राम सोना, 796 ग्राम चांदी, 3600 रुपये नगद और घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की है। इस कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, निरीक्षक सागर पाठक (सायबर थाना प्रभारी), उपनिरीक्षक कमलदास बैनर्जी, सहायक उपनिरीक्षक अरुण सिंह, प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार!