Raftaar News Cg

वैदिक महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम एवं पुरुष्कार वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होनहार विद्यार्थी हुए समानित

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) शनिवार को वैदिक महाविद्यालय सीपत में प्रथम सत्र में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति नृत्य, सुआ, ददरिया सहित कई पारंपरिक रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति से छटा बिखेरी। अतिथि के रुप मे उपस्थित शासकीय मदनलाल शुक्ल महाविद्यालय सीपत के प्रो.संतोष बाजपेयी, प्रो.जीवनलाल गोरे, प्रो.के.वेणु अचारी ने संयुक्त रूप से कहा कि महाविद्यालय सैद्धान्तिक शिक्षा के साथ-साथ व्यवहारिक शिक्षा देने अग्रणी है। लक्ष्य को साधकर गंभीरता से अध्ययन करने वालों की किसी भी कीमत पर हार नहीं होती। स्वागत भाषण व प्रतिवेदन संस्था के सीईओ अभिनव शुक्ला व अध्यक्षीय भाषण चेयरमेन द्वारिकेश पांडेय ने दी। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक हिमांशु गुप्ता व आभार संस्था सचिव अशोक श्रीवास ने किया। दूसरे सत्र में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमें वार्षिक खेलकूद स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी शील्ड प्रशस्ति पत्र व मेडल से सम्मानित हुए। मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दुबे सिंह कश्यप ने कहा कि सफलता वहीं व्यक्ति प्राप्त करता है, जो पूरे विश्वास के साथ कार्य करता है। मेहनत का कोई विकल्प नहीं हो सकता। इसलिए ग्रामीण युवाओं को चाहिए कि वे दिन रात मेहनत करें और दिखा दें कि भारत के गांवों में ही असली प्रतिभाएं बसती हैं। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि दिलेन्द्र कौशिल, जनपद सदस्य श्रीमती मेघा सुनील भोई, जिला पंचायत सभापति राहुल सोनवानी, सीपत प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रदीप पांडेय, सचिव रियाज अशरफी, कासिम अंसारी, कमल गुप्ता, मोहम्मद नजीर, प्रांशु क्षत्रिय उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में इमरान  अली, राजू साहू, अजयशंकर गंधर्व सहित सभी प्राध्यापकगणों व छात्रों का विशेष योगदान रहा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...