ChhattisgarhMasturiRaftaar News Cg

VIDEO: मस्तूरी; विकसित भारत 2047 संकल्प कार्यक्रम लोहर्षी मंडल में संपन्न..जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प!

मस्तूरी: (प्रांशु क्षत्रिय) विकसित भारत 2047 संकल्प अभियान के अंतर्गत मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के लोहर्षी मंडल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन तक्षशिला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभा भवन परिसर में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सूर्या ने किया। इस कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत के निर्माण हेतु संकल्प लिया और देश को 2047 तक विश्व की अग्रणी शक्तियों में शामिल करने के लिए अपने कर्तव्यों के निर्वहन का वचन दिया।

कार्यक्रम के दौरान अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सूर्या, मंडल अध्यक लोहर्षी मंडल सीमा साहू, महामंत्री रामनिवास साहू, सुनहर चंदेल, धन्नू तिवारी, रामुलाल, चंद्रिका प्रसाद भारद्वाज, विकास तिवारी, अल्यूराम पटेल, पुनेश पटेल, खिलावन श्रीवास, निलेश श्रीवास सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें। सभी ने एक स्वर में संविधान और लोकतंत्र की रक्षा, सामाजिक समरसता, भ्रष्टाचार उन्मूलन, महिला सशक्तिकरण, ऊर्जा संरक्षण और स्वच्छता जैसे मुद्दों पर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने हस्ताक्षर करते हुए अपने कर्तव्यपथ पर अडिग रहने की शपथ ली।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला: घटना में प्रयुक्त लकड़ी का बत्ता जब्त, आरोपी गिरफ्... शादी का झांसा देकर दुष्कर्म: जशपुर न्यायालय का बड़ा फैसला, आरोपी को 10 साल की सजा! बिलासपुर; दो माह बाद खत्म होगा कुलपति प्रो. चक्रवाल का कार्यकाल; जाते-जाते भर्ती में अपनों को साधने ... बिलासपुर के शांति निकेतन कॉलेज पर फर्जीवाड़े का आरोप..NSUI ने खोला मोर्चा; एक ही मान्यता पर दो जगह क... वन विभाग में नियम विरुद्ध तबादले पर बवाल, लिपिक संघ ने खोला मोर्चा; प्रतिबंध के बावजूद ट्रांसफर से म... सीपत में मानवता शर्मसार; मुक्तिधाम की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने मचाय... शॉर्ट सर्किट से लगी आग के बाद हुआ धमाका: सिलेंडर ब्लास्ट में एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत! दल्लीराजहरा में दर्दनाक हादस: सीवरेज लाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसी, तीन मजदूरों की मौत...राहत-बचाव... शराब के लिए मां से पैसे मांगने पर बेटे ने की मारपीट, आरोपी पुत्र न्यायिक रिमांड पर भेजा गया! महिला से दुष्कर्म का मामला: परिचित रिश्तेदार ने दिया था वारदात को अंजाम, आरोपी गिरफ्तार!