ChhattisgarhRaftaar News Cg

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश एस. सिंह को यूडीएफकॉन 2025 में डॉ. कलाम सेवा सम्मान, केंद्रीय मंत्री मांडविया करेंगे सम्मानित…….

नई दिल्ली: (अभिषेक पाण्डेय) देश की राजधानी में आगामी 4 मई को आयोजित हो रहे राष्ट्रीय चिकित्सा सम्मेलन यूडीएफकॉन 2025 के मंच से एक गौरवशाली पल गूंजने जा रहा है। छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता को नई ऊंचाई देने वाले वरिष्ठ पत्रकार मुकेश एस. सिंह को डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सेवा सम्मान अवार्ड से अलंकृत किया जाएगा। यह सम्मान भारत सरकार के श्रम एवं युवा मामलों के मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के करकमलों से प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें तीन दशकों से भी अधिक की निष्पक्ष, निडर और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए प्रदान किया जा रहा है। मुकेश एस. सिंह इस सम्मान को प्राप्त करने वाले छत्तीसगढ़ राज्य के एकमात्र पत्रकार हैं, जो इस राष्ट्रीय चिकित्सा मंच पर पत्रकारिता का प्रतिनिधित्व करेंगे। यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट (यूडीएफ) द्वारा आयोजित यह सम्मेलन नई दिल्ली के संविधान क्लब ऑफ इंडिया में प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन का उद्देश्य देश की स्वास्थ्य नीतियों और व्यावहारिक चिकित्सा सेवा के बीच सेतु का निर्माण करना है। इसमें ‘तंबाकू मुक्त भारत’ जैसे सामाजिक अभियानों को भी बल मिलेगा। सम्मेलन के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. (डॉ.) बी.एन. गंगाधर, अध्यक्ष, राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) और प्रो. (डॉ.) बी. श्रीनिवास, डीडीजी (एमई), डीजीएचएस एवं पूर्व सचिव, एनएमसी मंच की शोभा बढ़ाएंगे। इस अवसर पर डॉ. अरविंद के. ड्रावे, श्री औजेंदर सिंह, डॉ. चारु माथुर, प्रो. (डॉ.) नीमेश देसाई, डॉ. सुनील खत्री और प्रो. (डॉ.) ओमप्रकाश जैसे विशेषज्ञ भी विचार साझा करेंगे। यूडीएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं आयोजन प्रमुख डॉ. लक्ष्य मित्तल ने कहा, “मुकेश एस. सिंह जैसे साहसी और सिद्धांतवादी पत्रकार को यह सम्मान देना केवल व्यक्ति नहीं, बल्कि निष्पक्ष पत्रकारिता की उस परंपरा को प्रणाम करने जैसा है जिसने लोकसेवा, पारदर्शिता और जवाबदेही को जमीनी स्तर पर जीवंत बनाए रखा है। ”उन्होंने आगे कहा, “यूडीएफकॉन 2025 केवल एक सम्मेलन नहीं, बल्कि यह उन आवाज़ों को मंच देने का संकल्प है, जो स्वास्थ्य, शासन और समाज के बीच संतुलन बनाकर देश को एक नई दिशा देना चाहते हैं।”

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...