BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

रायपुर से आए गुंडे ने बिलासपुर के युवकों के साथ मिलकर शराब दुकान के बाहर की गुंडागर्दी..पुलिस ने 3 को दबोचा!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के सकरी थाना क्षेत्र के शराब भट्टी के पास दिनदहाड़े एक युवक से शराब के लिए पैसे मांगने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने वाले तीन आरोपियों को सकरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 16 जून 2025 को प्रार्थी शिवपूजन चौधरी निवासी आवासपारा सकरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह दोपहर लगभग 3 बजे सकरी शराब भट्टी गया था। उसी दौरान राहुल माखीजा, मुरली माखीजा (दोनों शांति नगर, सकरी निवासी) और अजय उर्फ अज्जू पृथवानी (ईदगाह भाठा, रायपुर) वहाँ पहुंचे और प्रार्थी से शराब पीने के लिए पैसे की मांग की। जब प्रार्थी ने पैसे देने से इनकार किया, तो तीनों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से उसकी पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया। घटना की शिकायत मिलते ही थाना सकरी पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 296, 115(2), 351(2), 119(1), 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी……..

01. राहुल माखीजा निवासी शांति नगर, सकरी।

02. मुरली माखीजा निवासी शांति नगर, सकरी।

03. अजय उर्फ अज्जू पृथवानी निवासी ईदगाह भाठा, रायपुर।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...