ChhattisgarhRaftaar News Cg

राजनांदगांव में कोरोना से बुजुर्ग की मौत, नए वैरिएंट से छत्तीसगढ़ में पहली मृत्यु दर्ज..स्वास्थ्य विभाग सतर्क, परिजनों के लिए सैंपलिंग की तैयारी!

राजनांदगांव: (प्रांशु क्षत्रिय) देशभर में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते नजर आ रहे हैं और इस बीच छत्तीसगढ़ से एक चिंताजनक खबर सामने आई है। राज्य के राजनांदगांव जिले में 86 वर्षीय बुजुर्ग सोनराज गोलछा की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। यह छत्तीसगढ़ में कोरोना के नए वैरिएंट से पहली मौत मानी जा रही है। शहर के आजाद चौक निवासी सोनराज गोलछा पहले से ही हाइपरटेंशन और हाई शुगर जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जांच के दौरान उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में देश में कोविड संक्रमण से 11 लोगों की मौत हुई है। यह लगातार दूसरा दिन है जब कोविड से मौतों की संख्या 10 के पार गई है। यह स्थिति एक बार फिर से स्वास्थ्य महकमे के लिए अलर्ट का संकेत दे रही है।

राज्य में एक्टिव केस 51 तक पहुंचे…..

छत्तीसगढ़ में भी कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ रही है। सोमवार को राज्य में एक और नया केस सामने आने के साथ कुल एक्टिव केस 51 हो चुके हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. नेतराम नवरतन ने जानकारी दी कि मृतक के परिवार के सभी सदस्यों के सैंपल लिए जाएंगे। साथ ही उनके संपर्क में आए अन्य लोगों की भी कोविड जांच की जाएगी। फिलहाल परिवार के किसी सदस्य में संक्रमण के लक्षण नहीं हैं, लेकिन एहतियातन सभी को निगरानी में रखा जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। विशेषकर बुजुर्ग और पहले से बीमार लोग अतिरिक्त सावधानी बरतें।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा...