ChhattisgarhMasturiRaftaar News Cg

मस्तुरी को मिली बड़ी सौगात; एसएसपी ने किया पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय का शुभारंभ..अब जनता को छोटी-छोटी शिकायतों के लिए नहीं जाना होगा बिलासपुर!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मस्तुरी क्षेत्र की जनता को एक बड़ी राहत देते हुए सोमवार 16 जून को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह ने मस्तुरी में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (SDOP) कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया। लंबे समय से मस्तुरी, मल्हार और पचपेड़ी क्षेत्र के लोगों को मामूली शिकायतों के लिए बिलासपुर तक भटकना पड़ता था, लेकिन अब ये समस्याएं यहीं मस्तुरी में ही हल हो सकेंगी। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा, जनपद अध्यक्ष सरस्वती सोनवानी, विभिन्न जनपद सदस्य, सरपंच संघ के अध्यक्ष, बड़ी संख्या में सरपंचगण, कोटवार, पत्रकार और आम नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में एसएसपी रजनेश सिंह ने उप पुलिस अधीक्षक एल.सी. मोहले को मस्तुरी एसडीओपी का कार्यभार सौंपा। उद्बोधन में एसएसपी सिंह ने सरपंच और कोटवारों को शासन-प्रशासन की अहम कड़ी बताते हुए कहा कि गांव-गांव में अवैध शराब, गांजा, सट्टा और जुआ के खिलाफ जनजागरूकता अभियान चलाया जाए। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे पुलिस का सहयोग करते हुए अपराधमुक्त समाज की दिशा में आगे आएं। एएसपी अर्चना झा ने चेतना अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में बाल अपराध, महिला अपराध, नशामुक्ति और ट्रैफिक अवेयरनेस पर लगातार जन-जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। मस्तुरी को मिली इस नई सौगात से अब क्षेत्रीय जनता को न केवल समय की बचत होगी, बल्कि पुलिस व्यवस्था और जनसंपर्क भी मजबूत होंगे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश