ChhattisgarhMasturiRaftaar News Cg

मस्तूरी! नींद में मौत बनकर आया सांप; 15 वर्षीय नंदिनी की सांप डसने से मौत, गांव में छाया मातम..पढ़िए पूरी खबर!

मस्तुरी: (प्रांशु क्षत्रिय) बारिश के साथ जहरीले सांपों का कहर भी बढ़ता जा रहा है। ग्राम ठाकुरदेवा में देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब 15 वर्षीय नंदिनी पटेल को सोते समय सांप ने डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना रात करीब 1:30 बजे की है। नंदिनी अपने कमरे में सो रही थी, तभी अचानक एक जहरीला सांप बिस्तर तक पहुंच गया और उसने डस लिया। नंदिनी की चीख सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो उन्होंने टेबल के नीचे फन उठाए बैठे सांप को देखा और घबरा गए। वे तुरंत नंदिनी को लेकर सिम्स अस्पताल भागे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मासूम की असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजन गहरे सदमे में हैं और गांव का माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया है। बारिश के मौसम में इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घरों को सुरक्षित रखें, खिड़की-दरवाजे बंद करें और सोते समय सावधानी बरतें ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को... सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर कथित लाठीचार्ज से बवाल : लोगों ने NH-130 पर किया चक्काजाम, SDOP-थाना... रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म...