BilaspurChhattisgarhMasturiPoliticsRaftaar News CgSipat

SEEPAT: सीपत से जांजी तक स्ट्रीट लाईट, कैमरे, स्टेडियम व ऑडिटोरियम बनाने सहित कई मांग, तोखन ने NTPC प्रबंधन से कहां लंबित भर्ती प्रक्रिया जल्द हो पूर्ण नियमों का हवाला देकर न उलझाए..पढ़िए पूरी खबर…….

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री बनने के बाद बिलासपुर सांसद तोखन साहू का प्रथम सीपत आगमन सोमवार को हुआ। जिनका स्वागत सीपत भाजपा मण्डल के कार्यकर्ताओं द्वारा नवाडीह चौक पर किया गया। स्वागत के दौरान फूल माला पहनाकर, फटाके और बैंड के साथ तोखन साहू जिंदाबाद का जोरदार नारा लगाया गया।

कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत के पश्चात तोखन साहू एनटीपीसी सीपत के जान्हवी गेस्ट हाउस पहुंचे, जहां एनटीपीसी के अधिकारियों के द्वारा साल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया गया। केंद्रीय राज्य मंत्री साहू ने सीपत परियोजना के स्टेज-1 कंट्रोल रूम तथा टरबाइन हाल का निरीक्षण किया। कंट्रोल रूम में उपस्थित कर्मचारियों के साथ बातचीत की तथा विद्युत उत्पादन संबंधी तकनीकों को समझा और कंट्रोल रूम के पश्चात लाइट वेट एग्रीगेट प्लांट का भी निरीक्षण किया। जहाँ पर राखड़ से बने विभिन्न उत्पादों के बारे में जानकारी हासिल की।

प्लांट से निकलने वाले राखड की शत प्रतिशत उपयोगिता के लिए एनटीपीसी सीपत द्वारा किए जा रहे प्रयासों की केंद्रीय राज्यमंत्री ने सराहना की। उन्होंने लाइट वेट एग्रीगेट प्लांट में कार्य कर रहे संविदा श्रमिकों से भी मुलाकात की। लाइट वेट एग्रीगेट प्लांट के निरीक्षण के बाद उन्होंने सीपीडबल्यूडी के अधिकारियों के साथ बैठक की। तत्पश्चात जन प्रतिनिधियों व भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए विभिन्न विषयों पर जानकारी हासिल की।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र विकास को लेकर की विभिन्न मांगे:-

सीपत क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री तोखन साहू से क्षेत्र के विकास को लेकर विभिन्न मांगे रखी। जिसमें दर्राभाठा में पंप हाउस से पानी टंकी तक स्टील पाइप लगाने की मांग, ग्राम दवनदीह के ओवरब्रिज से ग्राम कर्रा तक सीसी रोड बनाने की मांग रखी। वहीं कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री तोखन के समक्ष एनटीपीसी सीपत के अधिकारीयों से साइलो कंपनी से निकलने वाले राखड वाहनों को सड़क पर नहीं खड़ा करने, एनटीपीसी के भू स्थापित ग्रामों में लगी बंद सोलर लाइट को चालू कराने, सीपत मुख्यालय में 1 हजार की क्षमता वाली ऑडिटोरियम बनवाने, ग्रामों व स्कूलों में लगे बंद वाटर एटीएम को चालू करवाने, एनटीपीसी टाउनशिप से ग्राम जांजी के पेट्रोल टंकी तक स्ट्रीट लाइट एवं कैमरे लगवाने, एनटीपीसी सीपत का नाम अटल बिहारी बाजपाई के नाम पर करने, मदनलाल शुक्ल महाविद्यालय के मैदान में 20 हजार लोगों की क्षमता वाला स्टेडियम निर्माण करने की मांग की।

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन ने एनटीपीसी के अधिकारियों को कहीं ये बात:-

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत करने के पश्चात एनटीपीसी सीपत के अधिकारियों को प्रभावित ग्रामों के नागरिकों को मिलने वाली मुआवजा प्रकरण लंबित नहीं रखने, नियम कानूनों का हवाला देकर आमजन को नहीं उलझाने, जनहित में कार्य करने, राखड़ प्रभावित गांव के लोगों को मुआवजा देने, लंबित भर्ती प्रकरण को जल्द पूरा करने व अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग में निर्धारित पदों को खाली न रखकर सामान्य वर्ग को नौकरी देने की बात कही।

वैदिक महाविद्यालय पहुंचे केंद्रीय मंत्री तोखन:-

सोमवार को सीपत दौरे के दौरान केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू नवाडीह चौक में स्वागत के पूर्व वैदिक महाविद्यालय पहुंचे। जहां संचालक द्वारिकेश पांडेय के नेतृत्व में प्राध्यापकों एवं बच्चों के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान तोखन साहू महाविद्यालय एवं वैदिक पब्लिक स्कूल परिसर का भ्रमण किए और बच्चों को आशीर्वाद के रूप में मन लगाकर पढ़ाई कर माता-पिता गांव व महाविद्यालय का नाम रोशन करने की बात कहीं।

केंद्रीय मंत्री तोखन ने किया वृक्षारोपण:-

एनटीपीसी सीपत से प्रस्थान करने से पहले केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने जान्हवी गेस्ट हाउस में सीपत भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं एवं एनटीपीसी सीपत के अधिकारियों के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

स्वागत के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में इनकी रही उपस्थिति:-

किसान मोर्चा प्रदेश संयोजक द्वारिकेश पांडेय, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि दिलेन्द्र कौशिल, जिला पंचायत सदस्य राहुल सोनवानी, भाजपा नेता चंद्रप्रकाश सूर्या, भाजपा सीपत मंडल अध्यक्ष राज्यवर्धन कौशिक, महामंत्री अभिलेष यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता मन्नू सिंह ठाकुर, बांके बिहारी गुप्ता, रामनाथ तिवारी, रवीश गुप्ता, बलराम पाटनवार, मदन लाल पाटनवार, शिव यादव, एमन लाल साहु, रामनिहोर सूर्यवंशी, शिव साहु, गंजेंद्र साहु, हरिशचंद्र श्रीवास, उर्विजेश कौशिक, कल्याणी साहु, राजेश साहु, हरिकेश गुप्ता, जितेंद्र लास्कर, दुर्गा साहु, भाजयुमो अध्यक्ष तुषार चंद्राकर, पुष्पेंद्र दास महंत, ललित यादव, हीरो सोनवानी, हेमचरण कश्यप, मनीष जायसवाल, दिनेश विजय, कुणाल चंद्राकर, प्रीतम यादव, जयशंकर साहु व ओम पाटनवार उपस्थित रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सुशासन के दावों पर अंधेरे का वार- चिचिरदा में 4 दिन से बिजली गायब..बिजली विभाग बेखबर, गांव अंधेरे मे... बिलासपुर जेल में कैद अपराधि का इंस्टाग्राम एक्टिव, सिस्टम हुआ बेनकाब..सलाखों के पीछे से हिस्ट्रीशीटर... सीपत; चरित्र शंका में पत्नी को जहर पिलाने की कोशिश: हत्या के प्रयास का मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; सीपत क्षेत्र के इस बोरी फैक्ट्री में हादसा; 25 फीट ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत, सुरक्षा व्... गंडई मोड़ पर भीषण सड़क हादसा: शादी में जा रहे 6 युवक हादसे का शिकार; 4 युवकों की मौत...2 गंभीर घायल! गम्हरिया में बुजुर्ग की हत्या का खुलासा: शादी से लौटते समय विवाद के बाद की गई हत्या; शव सड़क किनारे ... इंस्टाग्राम रील के लिए स्टंटबाजी करना पड़ा महंगा: युवक पर लगा भारी जुर्माना! रायपुर में पत्रकार पर जानलेवा हमला: मामूली टक्कर के बाद मांगे 10 हजार रुपए; हेलमेट से हमला कर पत्रका... बिलासपुर; शिक्षक से मारपीट का मामला: मतगणना ड्यूटी में लगे कर्मचारी पर हमला, शासकीय कार्य में बाधा ड... मस्तूरी; जनसुनवाई पर दाग, लेन-देन का वीडियो बना मुद्दा..वीडियो ने खोली जनसुनवाई की परतें, पारदर्शिता...