BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में दुकान के सामने से स्कूटी पार करते CCTV में कैद हुए दो नाबालिग युवक..दोनों गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र में स्कूटी चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में दो नाबालिग बालकों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे चोरी की गई मैस्ट्रो स्कूटी बरामद कर ली गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी प्रतीक गुप्ता निवासी सीपत चौक सरकंडा ने 1 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी स्कूटी सीजी 10 वी 7006 उसकी दुकान आर.के. फैशन के सामने से चोरी हो गई है। मामले की विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज में दो संदेही नजर आए। मुखबिर की सूचना पर सरकंडा पुलिस ने चिंगराजपारा निवासी दो नाबालिगों को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने चोरी स्वीकार की और स्कूटी बरामद कराई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर, एडिशनल एसपी राजेन्द्र जायसवाल और थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा। नाबालिगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को... सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर कथित लाठीचार्ज से बवाल : लोगों ने NH-130 पर किया चक्काजाम, SDOP-थाना... रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन