BilaspurChhattisgarhCrimeMasturiRaftaar News CgSipat

सीपत! दर्दनाक सड़क हादसा; ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौके पर मौत, दो घायल..हादसे के बाद ट्रेलर और बाइक सवार फरार, सीपत पुलिस जांच में जुटी!

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खांडा में रविवार रात एक सड़क हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत के बाद एक बाइक सवार युवक ट्रेलर के पहिए की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दो अन्य युवक घायल हुए हैं, जिनमें से एक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दूसरा घायल युवक मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना अंतर्गत ग्राम धनपुर निवासी अमरनाथ नेताम उम्र 25 वर्ष अपने साथी मनोहर पोर्ते उम्र 18 वर्ष के साथ सीडी डीलक्स बाइक पर सवार होकर किसी कार्य से बिलासपुर गया था। दोनों रात करीब 9 बजे वापस लौट रहे थे। जैसे ही वे खांडा के लास्कर पेट्रोल टंकी के पास पहुंचे, उन्होंने एक ट्रेलर को ओवरटेक किया। उसी समय सामने से आ रही तेज रफ्तार रेसर बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद अमरनाथ नेताम सीधे ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पीछे बैठा मनोहर पोर्ते दूर जाकर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है। रेसर बाइक पर सवार युवक भी घायल हुआ है, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सीपत पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। दोनों बाइकों पर नंबर प्लेट नहीं पाए गए, वहीं हादसे के बाद ट्रेलर चालक भी वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रेलर और फरार बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक अमरनाथ नेताम और घायल मनोहर पोर्ते एक ही गांव के निवासी हैं और दोनों आपस में मित्र थे। हादसे से गांव में मातम का माहौल है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब...