BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; धन-दलाली का खेल: समिति में 63 लाख की सरकारी धान का अता-पता नहीं..पुलिस जांच के घेरे में कर्मचारी..3 कर्मचारियों पर हुआ FIR, पढ़िए पूरी खबर!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना सकरी क्षेत्र अंतर्गत सेवा सहकारी समिति मर्यादित पोंड़ी (घुटकू), पंजीयन क्रमांक-668 में लगभग 63 लाख रुपये की धान गबन का मामला सामने आया है। इस गंभीर वित्तीय अनियमितता को लेकर तीन जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी अभिषेक शर्मा शाखा प्रबंधक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर ने थाना सकरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि धान खरीदी वर्ष 2023-24 के दौरान पोंड़ी (घुटकू) धान उपार्जन केंद्र में बड़ी मात्रा में धान का गबन किया गया है। इस मामले की जांच के लिए गठित संयुक्त जांच दल द्वारा किए गए भौतिक सत्यापन में यह सामने आया कि केंद्र में खरीदी गई कुल 55476 क्विंटल धान में से 2226.77 क्विंटल धान स्टॉक में होना चाहिए था, लेकिन मौके पर केवल 195.77 क्विंटल अमानक धान पाया गया। यानी 2031.00 क्विंटल धान ग़ायब था, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 6296100 रूपये आंकी गई है।

प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए कर्मचारी……

01. अरुण कुमार कौशिक– तत्कालीन प्रभारी संस्था प्रबंधक,

02. रामखिलावन धुर्वे– तत्कालीन केंद्र प्रभारी,

03. हरी यादव– कंप्यूटर ऑपरेटर.

जांच प्रतिवेदन व अन्य अभिलेखीय साक्ष्यों के आधार पर बिलासपुर पुलिस ने इन तीनों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 409 एवं 34 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और गबन की गई राशि की वसूली व अन्य संभावित संलिप्त लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...