ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल……

गौरेला-पेंड्रा: (प्रांशु क्षत्रिय) पेंड्रा के गौरेला क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा गौरेला-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर हर्राटोला पुलिया के पास हुआ, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, दोनों घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक और घायल तीनों युवक मध्यप्रदेश के मुंडा भेलमा गांव के निवासी हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक अत्यधिक तेज गति में था और चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाने के साथ स्थानीय गवाहों से भी जानकारी जुटाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; दो दिन से थी 70 वर्षीय वृद्धा लापता, रेलवे फाटक के पास पलाश के पेड़ के नीचे मिला शव...मौत ... बिलासपुर; रतनपुर में बच्चेदानी के ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, निजी नर्सिंग होम पर लापरवाही का आरोप... बिलासपुर; एनीकट में नहाने गया युवक नदी में डूबा, देर रात पानी में तैरता मिला शव...पोस्टमार्टम रिपोर्... बिलासपुर; प्रहार अभियान के तहत कोनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: किराना दुकान में बिक रही थी अवैध शराब, 3... बिलासपुर; शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, दो साल के प्रेम संबंध के बाद शादी का वादा कर किया शो... बिलासपुर में तकनीक आधारित सुरक्षा व्यवस्था की शुरुआत: त्रिनेत्र’ बनेगा बिलासपुर का सुरक्षा प्रहरी, श... बिलासपुर; पुणे घुमाने का झांसा देकर नाबालिग से छेड़छाड़: मजदूरी करने आए परिवार की बच्ची को बहला-फुसल... शादी का झांसा देकर 6 साल तक शोषण; दूसरी महिला से की कथित शादी, आरोपी हिरासत में! बिलासपुर; नीट पेपर लीक मामले में विरोध करने पर NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत कई नेताओं पर एफआईआर..स... बिलासपुर में कलेक्टर के आदेश को ठेंगा दिखा रहे अफसर; रातभर गूंजती रही बोरिंग मशीन की आवाज, जिम्मेदार...