BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; ससुराल की प्रताड़ना से तंग खाए युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान..वीडियो में बताई आपबीती, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिरगिट्टी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। महज 6 महीने पहले शादी करने वाले युवक आनंद देवांगन ने पारिवारिक कलह और ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या से पहले आनंद ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए पत्नी और ससुराल वालों को जिम्मेदार ठहराया है। वीडियो में युवक ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि वह मानसिक रूप से काफी परेशान था और अब जीने की हिम्मत नहीं बची। स्थानीय लोगों के मुताबिक युवक का पारिवारिक जीवन पिछले कुछ महीनों से तनावपूर्ण चल रहा था। लगातार प्रताड़ना और कलह ने उसे इस कदर तोड़ दिया कि उसने खुदकुशी जैसा खौफनाक कदम उठा लिया। फिलहाल पुलिस ने आत्महत्या का कारण जानने के लिए वायरल वीडियो को जब्त कर लिया है और ससुराल पक्ष की भूमिका की गहराई से जांच की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस!