ChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत; तेली धीवर मोहल्ले में चल रहे अखंड नवधा रामायण पाठ के चौथे दिवस पर उमड़ा श्रद्धा और भक्ति का सैलाब…जिला अध्यक्ष सूर्या बोले— “श्रीराम के आदर्शों पर चलना ही सच्चे रामराज्य की स्थापना है”

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) ग्राम पंचायत सीपत के तेली धीवर मोहल्ले में जारी अखंड नवधा रामायण पाठ के चौथे दिवस पर श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। पूरे गांव का वातावरण “जय श्रीराम” के जयघोष से गूंज उठा और भक्ति संगीत की मधुर स्वर लहरियों से पूरा क्षेत्र राममय हो गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सूर्या शामिल हुए। उन्होंने विधिवत भगवान श्रीराम की आरती कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की मंगल कामना की। इस अवसर पर भाजपा नेता बांके बिहारी गुप्ता, यू.के. कौशिक, अमर सिंह राजपूत, संतोष साहू, सरपंच मनीषा वंशकार, संजय गुप्ता, अजय सूर्यवंशी, लव कुमार सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, महिला मंडल और युवा उपस्थित रहे।

अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में श्री सूर्या ने कहा भगवान श्रीराम की कथा केवल सुनने के लिए नहीं, बल्कि जीवन में उतारने के लिए है। श्रीराम ने मर्यादा, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा का जो उदाहरण दिया, वह हर मानव के लिए आदर्श है। यदि हम उनके दिखाए मार्ग पर चलें, तो परिवार, समाज और राष्ट्र तीनों का कल्याण सुनिश्चित होगा। उन्होंने आगे कहा कि आज समाज में अच्छाई और मर्यादा की सबसे अधिक आवश्यकता है। जब हर व्यक्ति श्रीराम जैसे आदर्श अपनाएगा, तभी सच्चे अर्थों में रामराज्य की कल्पना साकार होगी। सूर्या ने कहा कि हम तकनीक और विकास के दौर में हैं, लेकिन अगर संस्कृति से कट गए, तो जीवन अधूरा है। श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेकर हमें धर्म, नीति और सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...