BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; सरकारी शराब दुकान के कर्मचारियों की गुंडागर्दी, ग्राहक से मारपीट और मीडियाकर्मी से बदसलूकी का वीडियो वायरल…प्रशासन और आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिरगिट्टी स्थित एक सरकारी शराब दुकान में कर्मचारियों की गुंडागर्दी और मनमानी का एक शर्मनाक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दुकान के कर्मचारी एक अधेड़ ग्राहक को बेरहमी से पीटते हुए नजर आ रहे हैं। यह घटना न केवल शराब दुकान की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है, बल्कि आबकारी विभाग की लापरवाही को भी उजागर करती है। मिली जानकारी के अनुसार घटना बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर ग्राहक और कर्मचारियों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। इस दौरान कर्मचारियों ने दुकान के बाहर ही ग्राहक को लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। वायरल वीडियो में यह स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि एक कर्मचारी ने ग्राहक पर बीयर की बोतल से हमला किया और उसके बाद पत्थरों से भी वार किया गया। घटना के दौरान एक स्थानीय मीडियाकर्मी वहां से गुजर रहा था, जिसने पूरी घटना को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया। जैसे ही कर्मचारियों को इसका पता चला, उन्होंने मीडियाकर्मी से मारपीट करते हुए उसका मोबाइल फोन जबरन छीन लिया। इस बीच घायल ग्राहक किसी तरह जान बचाकर मौके से भाग निकला। सूचना मिलने पर सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने गंभीरता से मामले को संज्ञान में लेते हुए मीडियाकर्मी का मोबाइल वापस दिलवाया तथा दोनों पक्षों को थाने बुलाकर जांच प्रक्रिया शुरू की। इस घटना ने एक बार फिर सरकारी शराब दुकानों की कार्यप्रणाली और वहां हो रही अनियमितताओं को उजागर किया है। पहले भी इन दुकानों पर मिलावट, ओवररेटिंग और अव्यवस्था की शिकायतें सामने आती रही हैं, लेकिन इस बार की घटना ने कानून-व्यवस्था पर भी गहरा सवाल खड़ा कर दिया है। अब देखना यह होगा कि क्या आबकारी विभाग और स्थानीय प्रशासन इस मामले में कोई सख्त कार्रवाई करते हैं या एक बार फिर मामला जांच की औपचारिकता में सिमट कर रह जाएगा। आम जनता और मीडिया से जुड़े लोगों के साथ ऐसी बर्बरता निंदनीय है और इस पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर बनाता था शिकार: महिला की फोटो एडिट कर अश्लील बनाकर ब्लैकमेल करने ... बिलासपुर; 97.50% अंकों के साथ बिलासपुर की नैसी टॉप-10 में..जिले का बढ़ाया मान; साधारण परिवार की बेटी... 97.50% अंकों के साथ बिलासपुर की नैसी टॉप-10 में..जिले का बढ़ाया मान; साधारण परिवार की बेटी बनी टॉपर,... रायपुर में पशु क्रूरता और अनाचार का मामला: वीडियो फुटेज के आधार पर हुई पहचान; 70 वर्षीय आरोपी गिरफ्त... शादी का झांसा देकर दुष्कर्म: वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा; आरोपी व होटल मैनेजर गिरफ्तार! बिलासपुर में समीक्षा बैठक: महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता; राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष विजय... तालाब में डूबने से जुड़वा बहनों की मौत: 6 वर्षीय दीप्ति और दिव्या की दर्दनाक मौत; गांव में मातम! पुरानी रंजिश में युवक की हत्या: 2 आरोपी व 2 नाबालिग गिरफ्तार, चाकू से किया था हमला! बैलगाड़ी पर निकली बारात: बिना डीजे और तामझाम के निकली देसी बारात; सेलूद गांव में दूल्हे ने सादगी और ... तांदुला नहर में दर्दनाक हादसा: नहाते समय पिता-बेटी की बहने से मौत...20 किमी दूर मिली मासूम की लाश!