BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; भड़काऊ पोस्ट पर गरमाई सियासत: कांग्रेस के पूर्व विधायक अरुण तिवारी गिरफ्तार, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और PM पर टिप्पणी पड़ी भारी..फेसबुक पोस्ट से मचा बवाल, फार्महाउस से उठाए गए तिवारी!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ की राजनीति में उस समय हलचल मच गई जब कांग्रेस के पूर्व विधायक अरुण तिवारी को बिलासपुर पुलिस ने उनके फार्महाउस से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की वजह बनी फेसबुक पर किया गया एक आपत्तिजनक पोस्ट, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हाल ही में चर्चित ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर विवादित टिप्पणी की गई थी। पुलिस ने बताया कि उक्त पोस्ट को लेकर भाजपा समर्थकों और विभिन्न संगठनों ने शिकायत दर्ज कराई थी। प्रारंभिक जांच में पोस्ट को भड़काऊ और साम्प्रदायिक सौहार्द्र को ठेस पहुंचाने वाला माना गया। इसके आधार पर आईटी एक्ट और भड़काऊ भाषण की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर तिवारी को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी की कार्रवाई उनके फार्महाउस में घेराबंदी कर की गई। इसके बाद उन्हें सिविल लाइन थाना लाया गया, जहां कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस अब तिवारी के मोबाइल फोन, सोशल मीडिया अकाउंट और डिजिटल गतिविधियों की भी जांच कर रही है। ज्ञात हो कि अरुण तिवारी कांग्रेस के पूर्व विधायक होने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर अपनी तेज-तर्रार और विवादित टिप्पणियों के लिए चर्चित रहे हैं। हालांकि इस बार उनका पोस्ट उन्हें कानूनी शिकंजे में ले आया है। इस गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों में नाराजगी देखी जा रही है, वहीं भाजपा नेताओं ने इसे कानून सम्मत कदम बताया है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस घटनाक्रम से छत्तीसगढ़ की सियासत में और उबाल आ सकता है। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाज़ी और तेज़ होने की पूरी संभावना है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...