BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; जिले में दिल दहला देने वाली घटना..पत्नी की हत्या कर पति ने की खुदकुशी! या फिर मामला कुछ और? पुलिस जुटी जांच में, पढ़िए पूरी खबर……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केशला से शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। गांव के बुजुर्ग दंपति की दर्दनाक मौत की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम केशला निवासी घनश्याम साहू उम्र 75 वर्ष का शव उसके घर में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला, जबकि उसकी पत्नी इंदिरा साहू उम्र 63 वर्ष का शव खून से लथपथ अवस्था में बेड पर पड़ा हुआ मिला। सूचना मिलते ही बिल्हा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि घनश्याम साहू ने पहले पत्नी की बेरहमी से हत्या की और फिर खुद आत्महत्या कर ली। इंदिरा साहू के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की पुष्टि होती है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहराई से जांच में जुट गई है। हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है ताकि घटना की सही वजह सामने आ सके। इस दोहरे मौत की घटना ने ग्राम केशला में मातम का माहौल बना दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि इस हृदयविदारक घटना के पीछे क्या कारण था।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...