BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिना हिसाब का पैसा; बिलासपुर पुलिस ने पाया नोटों का जखीरा, 14 लाख जब्त, जांच जारी!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिटी कोतवाली पुलिस, तारबाहर थाने और एसीसीयू टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मधुबन अटल आवास में रहने वाले एक युवक के पास से 14 लाख रुपये की नकद राशि जप्त की है। आरोपी खर्च के स्रोत का कोई संतोषजनक दस्तावेज पेश नहीं कर पाया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई को आगे बढ़ाया। मिली जानकारी के अनुसार विजेन्द्र बैस उम्र 38 वर्ष निवासी श्री कृष्णा गौशाला, मधुबन रोड, अटल आवास के बारे में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वह पिछले कुछ महीनों से संदिग्ध तरीके से अत्यधिक धनराशि खर्च कर रहा है। सूचना पर उच्च अधिकारियों को अवगत कर संयुक्त टीम बनाई गई, जिसके बाद शनिवार को संदेही के ठिकाने पर दबिश दी गई। जांच के दौरान उसके घर से 14,00,000 रुपए नकद बरामद हुए। पुलिस ने जब इस रकम के बारे में विजेन्द्र बैस से जानकारी और दस्तावेज मांगे, तो वह कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए बरामद राशि को बीएनएसएस की धारा 106 के तहत जप्त कर लिया है। पुलिस अब पूरे मामले की गहन जांच में जुट गई है कि यह रकम आखिर कहां से आई और किस उद्देश्य से रखी गई थी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...