Raftaar News Cg

लॉ सेमेस्टर परीक्षा के संभावित समय सारणी में बदलाव करने की मांग की, छात्र प्रतिनिधियों ने कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन

बिलासपुर:- (प्रांशु क्षत्रिय) अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के अंतर्गत होने वाली विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं दिनाँक 30 जनवरी से प्रारंभ होने वाली थी, विश्वविद्यालय से संबंधित प्रमुख महाविद्यालयों में पढ़ रहे, लॉ के छात्रों द्वारा यह बताया गया कि दिनाँक 5 फरवरी को कौन्सिल की, टेट एवं 12 फरवरी को सीजीपीएससी का प्रतियोगी परीक्षा निर्धारित है और कानूनी शिक्षा के अधिकतम विद्यार्थी इनमें सम्मिलित हो रहे हैं, ऐसे में विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा अयोजित करने पर छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सम्मिलित होने पर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिस कारण छात्रों द्वारा समय सारणी में बदलाव करने की यूजी और पीजी के छात्र-छात्राओं द्वारा मांग की गई है, एलएलएम में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने सभी विषयों में कम से कम 2 दिन का अवकाश देने की मांग रखी जिस पर रजिस्टर प्रो.शैलेंद्र दुबे ने छात्र हित में निर्णय लेने की बात कही और छात्रों को आश्वासित किया। इस दौरान प्रमुख रूप से छात्र प्रतिनिधि आकाश श्रीवास्तव, सुरज सिंह राजपूत, जयदीप, ऋषि पटेल, जसवंत कुर्रे, भानु, केशू, नीरज यादव, यश अवस्थी, रिषभ श्रीवास, शांतनु शमी सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...