BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; शादी का झांसा देकर युवती से दैहिक शोषण..सरकंडा पुलिस ने 12 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सरकंडा थाना क्षेत्र में एक युवती से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय आरोपी हर्ष यादव उर्फ लड्डू निवासी रामनगर लिंगियाडीह थाना सरकंडा जिला बिलासपुर ने एक युवती से जान-पहचान बढ़ाकर उसे शादी का झांसा दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने विवाह का दबाव बनाया तो आरोपी ने गाली-गलौच करते हुए मारपीट की। पीड़िता ने 31 मई 2025 को सरकंडा थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना प्रारंभ की। सरकंडा थाना प्रभारी निलेश पांडेय के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी हर्ष यादव को 12 घंटे के भीतर गिरफ़्तार कर लिया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार की हत्या के बाद चार बाल अपचारी फरार..सर्च डॉग ने कोरबा-रायग... राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बिलासपुर में कांग्रेस का हल्ला बोल; रैली निकालकर निष्पक्ष जांच की मांग! बिलासपुर; कोटा में पिकनिक की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं; औरापानी जलाशय में डूबने से युवक की मौत... बिलासपुर; बेलतरा को 1.12 करोड़ की विकास सौगात; मंगला मुक्तिधाम के सौंदर्यीकरण समेत 11 विकास कार्यों ... बिलासपुर के व्यापार विहार में GST और पर्यावरण विभाग की संयुक्त दबिश; स्क्रैप से भरी 407 जब्त..बिल-दस... रतनपुर में मछली चोरी की रंजिश में चौकीदार की हत्या..24 घंटे के भीतर तीन आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर के हाईवे पर ट्रेलरों से डीजल चोरी करने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह बेनकाब .200 लीटर चोरी का डीज... करगी रोड रेलवे स्टेशन पर बड़ा रेल हादसा टला; मालगाड़ी के तीन डिब्बे बेपटरी..नीचे फंसा मिला जेसीबी का... बिलासपुर; खाद, सड़क, पानी और बिजली को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल..बिल्हा में एसडीएम कार्यालय का घेरा... बिलासपुर; नूतन चौक स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में सुरक्षा गार्ड मृत मिला..हाथ-पैर बंधे होने का आरोप, ह...