ChhattisgarhRaftaar News Cg

तखतपुर! खेत में दर्दनाक हादसा: हाथ में ट्रैक्टर की स्टेयरिंग, आंखों में सपना..लेकिन मौत ने लिखी कहानी..पुलिस जुटी जांच में!

तखतपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जरहागांव थाना क्षेत्र के ग्राम परसाकापा में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में खेत में ट्रैक्टर चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रमाकांत साहू के रूप में हुई है, जो मुंगेली जिले के जरहागांव थाना अंतर्गत परसाकापा गांव का निवासी था। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र में बारिश थमने के बाद रमाकांत अपने खेत में कृषि कार्य हेतु ट्रैक्टर लेकर गया था। खेत में अत्यधिक नमी होने के कारण ट्रैक्टर असंतुलित होकर मेड़ पर चढ़ गया और अचानक पलट गया। हादसा इतना भयावह था कि ट्रैक्टर के चारों पहिए ऊपर हो गए और रमाकांत ट्रैक्टर के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...