ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

छत्तीसगढ़; कई साल तक हिंदू युवती से रेप, दूसरों के साथ संबंध बनाने का दबाव..लव जिहाद का ऐसा मामला जानकर हिल जाएंगे आप!

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के दुर्ग में लव जिहाद का मामला सामने आया है। जिसमे एक हिंदू युवती ने आरोप लगाया है कि मुस्लिम युवक उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ कई वर्षों तक दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर आरोपी की पतासाजी में जुट गई है। पीड़ित महिला ने बताया कि वर्ष 2016 में जब वह नाबालिग थी तब भिलाई के बादशाह खान नाम के युवक ने अपने प्रेमजाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर वह उसके साथ लागतार दुष्कर्म करता रहा। इस बीच वह अपने घर भी ले आया लेकिन उसके परिवार के लोग भी आए दिन उसे परेशान करते थे। उसे शारीरिक प्रताड़ना दिया करते थे। गोमांस खाने को कहा जाता था। जबरन उसे कलमा पढ़ने को कहा जाता था। उसके ढाई साल के बच्चे का जबरजस्ती खतना करवा दिया गया। इस बीच जब उसे मालूम हुआ कि बादशाह खान की किसी और भी लड़की से अवैध संबध है तब उसने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर बादशाह खान के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की पतासाजी में जुट गई है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...