ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

दो आरक्षक सेवा से बर्खास्त; एक पर आत्महत्या के लिए उकसाने, तो दूसरे पर अश्लील हरकतों का आरोप..खबर पढ़कर पूरा मामला!

जांजगीर: (प्रांशु क्षत्रिय) पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता और महिला आरक्षकों के साथ आपत्तिजनक व्यवहार के दो गंभीर मामलों में कड़ा कदम उठाते हुए पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय ने दो आरक्षकों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। यह कार्रवाई विभाग की गरिमा बनाए रखने और महिला कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है। पहला मामला आरक्षक दुष्यंत पांडेय से जुड़ा है, जिनका एक महिला आरक्षक के साथ प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि रिश्ते के टूटने के बाद महिला आरक्षक मानसिक तनाव में थीं। कुछ माह पूर्व उन्होंने निलयम कॉलोनी स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। विभागीय जांच में यह सामने आया कि दुष्यंत का व्यवहार अमर्यादित और असंवेदनशील था, जो कि एक पुलिसकर्मी की भूमिका और कर्तव्यों के विपरीत है। इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से सेवा से हटाने का निर्णय लिया गया।

दूसरा मामला….

आरक्षक नारद ताम्रकार, जो रक्षित केंद्र जांजगीर में पदस्थ थे, पर एक महिला आरक्षक को अश्लील चित्र भेजने और चरित्र हनन के आरोप लगे थे। शिकायत की जांच के दौरान आरोपों की पुष्टि हुई और उनके विरुद्ध आपराधिक प्रकरण भी दर्ज किया गया। विभाग ने इस कृत्य को शून्य सहिष्णुता की नीति के अंतर्गत लेते हुए नारद ताम्रकार को भी बर्खास्त कर दिया है। इन दोनों मामलों में पुलिस प्रशासन का यह स्पष्ट संदेश है कि महिला कर्मियों के सम्मान और विभागीय अनुशासन से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...